उधार खाता: किससे कितना लेना है, और आज किसे कॉल करना है
मुंशीजी आपके बिज़नेस की एक बकाया सूची रखता है: हर पार्टी, रक़म, और कितने दिन से बाक़ी, सबसे ज़रूरी नाम ऊपर। आपका स्टाफ़ उसी सूची से कॉल करता है और पार्टी का वादा लिखता है। मुंशीजी सूची, याद और रिकॉर्ड देता है; वसूली का वादा नहीं करता।
अपडेट:
- बकाया सूची और स्टाफ़ कॉलLive
- उधार स्कोरBeta
- UPI मिलानBeta
- अपने आप WhatsApp रिमाइंडरLive

सूची में क्या दिखता है?
कुल बाक़ी, ओवरड्यू रक़म, सबसे पुराना बिल, और पार्टी आम तौर पर कितने दिन में देती है।
कॉल कौन करता है?
आज आपका अपना स्टाफ़। वह पार्टी खोलता है, कॉल करता है और वादा लिखता है: कब देगा, कितना देगा। अपने आप जाने वाले WhatsApp रिमाइंडर और कॉल अभी चालू नहीं हैं।
पैसा आने पर क्या होता है?
हर बिल के UPI नोट में उसका रेफ़रेंस होता है, तो उस रेफ़रेंस वाला पैसा उसी बिल से जुड़ जाता है (Beta)।
खाता ऐप से क्या अलग है?
खाता ऐप में आप एंट्री ख़ुद लिखते हैं। मुंशीजी में बाक़ी GST बिल से बनता है, स्टॉक और स्टाफ़ से जुड़ा रहता है, और Tally की बुक्स भी पढ़ सकता है।
सवाल
क्या यह Tally के बकाया के साथ चलता है?
हाँ। Bridge आपके Tally के बिल और रसीद पढ़ता है, और सूची उन्हीं से बनती है।
क्या यह लोन वसूली की सेवा है?
नहीं। यह आपके अपने व्यापार के उधार के लिए सॉफ़्टवेयर है।
दाम क्या है?
प्लान ₹3,999 से ₹24,999 साल तक हैं, GST अलग। हर नया बिज़नेस 7 दिन फ़्री आज़माता है, कार्ड नहीं चाहिए। AI और कॉल क्रेडिट से चलते हैं।