Tally मोबाइल पर कैसे देखें?
जिस PC पर TallyPrime चलता है, उस पर Bridge नाम की छोटी Windows ऐप लगाइए। वह आपकी बुक्स पढ़ती है, और फिर बिक्री, बाक़ी और स्टॉक किसी भी फ़ोन के ब्राउज़र में मुंशीजी पर दिखते हैं। Bridge सिर्फ़ पढ़ता है, Tally में कुछ नहीं बदलता।
अपडेट:
- Tally से पढ़नाLive
- रिपोर्टLive
- Tally में वापस लिखनाComing
- मोबाइल ऐपComing

कैसे लगाएँ?
तीन क़दम हैं, और आपके अकाउंटेंट के काम में कुछ नहीं बदलता।
- TallyPrime में एक बार Connectivity चालू कीजिए (F1, Settings, Connectivity, Both, पोर्ट 9000)।
- Bridge पेज से Bridge डाउनलोड कीजिए और अपने मुंशीजी खाते से साइन इन कीजिए।
- Tally में कंपनी खोलिए और Bridge को सिंक करने दीजिए। फिर फ़ोन पर मुंशीजी खोलिए।
फ़ोन पर क्या दिखेगा?
आज और इस महीने की बिक्री, किससे कितना लेना है और कब से, स्टॉक, और बिक्री, बाक़ी व GST की रिपोर्ट। नंबर उतने ही ताज़ा हैं जितना आख़िरी सिंक।
क्या ऑफ़िस का PC चालू रहना चाहिए?
सिंक के लिए हाँ: PC चालू हो और TallyPrime में कंपनी खुली हो। बंद हो तो आख़िरी सिंक तक का डेटा दिखता है।
क्या Tally सुरक्षित रहेगा?
हाँ। Bridge सिर्फ़ पढ़ता है। मुंशीजी में बनी एंट्री आज Tally में नहीं जाती। मुंशीजी Tally Solutions से जुड़ा नहीं है।
सवाल
कौन सा Tally चलता है?
TallyPrime, Windows 10 या 11 पर।
क्या Android या iPhone ऐप है?
अभी नहीं। आज मुंशीजी फ़ोन के ब्राउज़र में चलता है। साइन की हुई मोबाइल ऐप आ रही है।
दाम क्या है?
प्लान ₹3,999 से ₹24,999 साल तक हैं, GST अलग। हर नया बिज़नेस 7 दिन फ़्री आज़माता है, कार्ड नहीं चाहिए। AI और कॉल क्रेडिट से चलते हैं।